Categories: News-Headlines

तेलंगाना की तीसरी विधानसभा का पहला सत्र आज शुरू हुआ और नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई

तेलंगाना की तीसरी विधानसभा का पहला सत्र आज शुरू हुआ और नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधानसभा बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन-एमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन औवैसी ने अस्थायी अध्यक्ष के रूप में विधानसभा की कार्यवाही शुरू की। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री मल्लू भाटी विक्रमार्क ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद अन्य मंत्रियों ने शपथ ली।

विधानसभा में वरिष्ठ सदस्यों के बावजूद एमआईएम के अकबरुद्दीन औवैसी को सदन का अस्थायी अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस की अलोचना करते हुए भाजपा के विधायकों ने कार्यवाही का बहिष्कार किया।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

40 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.