तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चक्रवात से प्रभावितों को छह हजार रूपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और शीर्ष अधिकाारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि यह राशि राशन की दुकानों -पीडीएस के जरिए वितरित की जाएगी।
बयान में कहा गया है कि चक्रवात में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को पांच लाख रूपये की राहत मिलेगी। जिन लोगों की झोपडियां ध्वस्त हो गई हैं, उन्हें आठ हजार रूपये और जिनकी फसल बाढ में बह गई है, उन्हें 17 हजार रूपये प्रति एकड दिए जाएगें। जिन किसानों की दीर्घकालीन फसल और वृक्षों को क्षति पहुंची है, उन्हें 22 हजार पांच सौ रुपये प्रति एकड मिलेंगे। जिन लोगों की फसलें बह गई है, उन्हें आठ हजार पांच सौ रूपयें प्रति एकड दिए जाएंगे। गाय-भैस के नुकसान के लिए 37 हजार पांच सौ रुपये और बकरी आदि के लिए चार हजार रुपये दिए जाएंगे।
बयान के अनुसार कैटामारन नौका के लिए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर 50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। वल्लम नौका को आंशिक नुकसान होने पर 15 हजार रूपये और पूरी तरह से नष्ट होने पर एक लाख रूपये दिए जाएंगें। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मशीनी नौका के लिए सात लाख 50 हजार रुपये और मछली जाल के नष्ट होने पर 15 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment