Categories: News-Headlines

तुर्की में आए भूकंप से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पीएमओ ने बैठक की

आज तुर्की में आए भूकंप से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के आलोक में, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने तत्काल राहत उपायों पर चर्चा करने के लिए साउथ ब्लॉक में एक बैठक की। यह निर्णय लिया गया कि तुर्की गणराज्य की सरकार के समन्वय से, राहत सामग्री के साथ एनडीआरएफ के खोज और बचाव दलों और चिकित्सा दलों को तुरंत भेजा जाएगा।

विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली एनडीआरएफ की दो टीमें खोज और बचाव कार्यों के लिए भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं। आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों वाली चिकित्सा टीमें भी तैयार की जा रही हैं। तुर्की गणराज्य सरकार, अंकारा स्थित भारतीय दूतावास तथा इस्तांबुल स्थित महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय के समन्वय से राहत सामग्री भेजी जाएगी।

बैठक में कैबिनेट सचिव एवं गृह मंत्रालय, एनडीएमए, एनडीआरएफ, रक्षा, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने तुर्की में भूकंप से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुर्की में भूकंप के कारण हुई जनहानि और सम्पत्ति को होने वाले नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। तुर्की के राष्ट्रपति के ट्वीट के प्रत्युत्तर में प्रधनमंत्री ने कहा हैः “तुर्की में भूकंप के कारण हुई जनहानि और सम्पत्ति को होने वाले नुकसान से व्यथित हूं। शोक-संतप्त परिवारों के साथ संवेदनायें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य-लाभ की कामना करता हूं। तुर्की के लोगों के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है और इस त्रासदी का सामना करने के लिये हर संभव सहायता पहुंचाने के लिये तत्पर है।”

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.