Categories: News-Headlines

तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 41 हजार से अधिक हुई

तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 41 हजार से अधिक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बचे हुए कुछ जीवित लोग सर्दियों में जमा देने वाले तापमान में जूझ रहे हैं। दोनों देशों के शहरों में आपदा से बहुत लोग बेघर हो गए हैं। अब बचे हुए प्रभावित लोगों को सहायता देने पर ध्‍यान केंद्रित किया जा रहा है। क्षेत्र के स्‍वच्‍छता ढांचे को भूकंप से नुकसान पहुंचा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग बचे हुए लोगों को बीमारियों से दूर रखने के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहा है।

तुर्किए के राष्‍ट्रपति रेसेप तैय्यब एर्दोगेन ने कहा है कि क्षतिग्रस्‍त भवनों के नुकसान का आकलन एक सप्‍ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और कुछ महीनों में इनका पुनर्निमाण शुरू हो जाएगा। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कल कहा कि वह विशेष रूप से सीरिया के उत्‍तर-पश्चिम के लोगों के कल्‍याण के लिए चिंतित है। इसने सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर-अल-असद से तुर्किए के साथ अपनी सीमा खोल देने को कहा है। स्‍थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सीमा पार सीरिया में गृहयुद्ध के कारण राहत उपायों में बाधा उत्‍पन्‍न हो रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

27 minutes ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

51 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

23 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

24 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.