Categories: News-Headlines

तीन देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य, सूडान गणराज्य और नेपाल के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। जिन राजनयिकों ने अपने-अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए हैं वे हैं:

रॉबर्ट मैक्सियन, स्लोवाक गणराज्य के राजदूत
अब्दुल्ला उमर बशीर अलहुसैन, सूडान गणराज्य के राजदूत
डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा, नेपाल के राजदूत

परिचय पत्र स्वीकार करने के बाद राष्ट्रपति ने तीनों राजनयिकों के साथ अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने राजनयिकों को उनकी नियुक्तियों पर बधाई दी और उनके देशों के साथ भारत के गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण संबंधों के बारे में और उनमें से प्रत्येक के साथ भारत के बहुआयामी संबंधों पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने राजदूतों को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, उनके कल्याण तथा उनके देशों के मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने राजदूतों के माध्यम से उनके राष्ट्राध्यक्षों को अपने व्यक्तिगत सम्मान से भी अवगत कराया। इस कार्यक्रम में मौजूद राजनयिकों ने भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

7 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.