Categories: News-Headlines

तीनों सेनाओं के लिए भविष्य युद्ध कौशल पाठ्यक्रम का तीसरा संस्करण आज से नई दिल्ली में शुरू हुआ

देश की तीनों सेनाओं के लिए भविष्य युद्ध कौशल पाठ्यक्रम का तीसरा संस्करण आज से नई दिल्ली में शुरू हुआ। तीन सप्ताह के इस कार्यक्रम का उद्देश्य सैन्‍य अधिकारियों को आधुनिक युद्ध की जटिल चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र के सहयोग से संचालित यह पाठ्यक्रम आधुनिक समय में युद्ध कौशल पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव को समझने पर केन्द्रित है। इसमें महत्वपूर्ण विषयों का गहन अध्ययन, उभरती प्रौद्योगिकियों के व्यावहारिक प्रदर्शन और रक्षा बलों की क्षमताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा भी शामिल है।

पाठ्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रतिभागियों के साथ-साथ स्टार्टअप, एमएसएमई, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम और निजी उद्योग सहित रक्षा उद्योग के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। भविष्‍य युद्ध कौशल पाठ्यक्रम सशस्त्र बलों की परिचालन प्राथमिकताओं और स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमताओं को एक साथ लाएगा। इस दौरान आधुनिक और भविष्य के युद्ध से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

CCI ने AXDI LDI SPV 1 लिमिटेड द्वारा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने एएक्सडीआई एलडीआईआई एसपीवी 1 लिमिटेड द्वारा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड… Read More

5 minutes ago

सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश का अनुपालन न करने पर खाद्य तेल कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

केन्द्र सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश, 2025 वीओपीपीए द्वारा खाद्य… Read More

5 minutes ago

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की छह परियोजनाओं की आधारशिला रखी

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज वर्चुअल माध्यम से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर… Read More

1 hour ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 43वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित… Read More

1 hour ago

आईएनएएस के दिवाकर जयंती ने नौसेना आयुध के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

आईएनएएस के दिवाकर जयंत ने 2 फरवरी 2026 को रक्षा मंत्रालय के नौसेना मुख्यालय में… Read More

1 hour ago

DRDO ने ठोस ईंधन आधारित डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 03 फरवरी, 2026 को लगभग 10 बजकर 45… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.