तमिलनाडु के डिंडीगुल इलाके में शुक्रवार तड़के दो घंटे से भी कम समय में भूकंप के तीन हल्के झटके महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 1.2 से 1.5 के बीच मापी गई। यहां से 464 किलोमीटर दूर, डिंडीगुल जिले के ओडनचत्रम के पास यह झटके महसूस किये गए। एनसीएफएस की वेबसाइट के अनुसार, पहला झटका सवेरे चार बजकर 33 मिनट पर (तीव्रता 1.2) महसूस किया गया।
दूसरा झटका छह बजकर चार मिनट पर और तीसरा छह बजकर सात मिनट पर आया। इन दोनों झटकों की तीव्रता 1.5 थी। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर अंदर था। टीवी चैनलों के अनुसार गांव में लोगों के कुछ घरों में दरारें पड़ गईं और किसी नुकसान की पुष्टि करने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment