आईपीएल के 15वें संस्करण की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इस संस्करण में चार प्ले ऑफ के लिए 10 टीमें हिस्सा लेगी।
आईपीएल का आगाज शनिवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इस आईपीएल की खास बात यह है कि अब दर्शकों को भी 25 प्रतिशत क्षमता के साथ मैच देखने की अनुमति दे दी गई है। इस बार आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं और दो नई टीमें लखनऊ सुपर जाइन्ट्स और गुजरात टाईटन्स अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनके स्थान पर रवीन्द्र जडेजा को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। धोनी आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। धोनी ने 2008 यानि पहले सीजन में ही चेन्नई की कप्तानी संभाली थी। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीती।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment