Categories: News-Headlines

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। सरकार बनाने के लिए आवश्यक एक सौ 18 के बहुमत तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी है। डीएमके और ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके पार्टी ने कल नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। ऑल अन्‍ना डीएमके पार्टी के महासचिव ई. पलनीसामी को विधायक दल का नेता चुना गया। राज्‍य की सबसे बड़ी पार्टी तमिलग् वेत्री कड़गम- टीवीके को समर्थन देने के मुद्दे पर विदुथलाई चिरूथइगल काची, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज होगी।

एआईएडीएमके और डीएमके की विधायक दल की बैठक का नतीजा भी महत्वपूर्ण है। डीएमके प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी का यह कर्तव्य है कि वह अपना बहुमत साबित करे और साथ ही यह भी कहा कि डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन कोई संवैधानिक संकट नहीं चाहते। गौरतलब है कि विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पुद्दुचेरी एआईएडीएमके के सचिव ए. अनबाझगन ने कहा कि फैसला लेने का अधिकार पार्टी के महासचिव को दिया गया है। उन्होंने बहुमत के मुद्दे पर राज्यपाल के फैसले की सराहना की और कहा कि मौजूदा राजनीतिक अनिश्चितता में अप्रत्याशित फैसले भी हो सकते हैं। उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि उनके नेता स्टालिन की चुनाव में हार से दुखी हैं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर… Read More

2 hours ago

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ को गैर कानूनी बताया

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ… Read More

2 hours ago

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हराया

लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9… Read More

3 hours ago

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दायित्‍यपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता अपनाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए IndiaAI और ICMR के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

केन्‍द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रमुख पहल इंडियाएआई ने आज भारतीय… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों… Read More

16 hours ago

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पटना के गांधी… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.