Categories: News-Headlines

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम के स्‍टालिन ने लोगों से अपील कोविड दिशा निर्देशों का पालन करें तथा पूरी तरह एहतियात बरतें

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम के स्‍टालिन ने लोगों से अपील की है कि वे हर समय कोविड दिशा निर्देशों का पालन करें तथा पूरी तरह एहतियात बरतें। आज जारी एक वीडियो संदेश में उन्‍होंने कहा कि कोविड के नये मामलों में कमी आने के बावजूद राज्‍य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

राज्य के 27 जिलों में आज से लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, जो इस महीने की 21 तारीख तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री स्टालिन ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार द्वारा साझा किए गए एक विशेष वीडियो में कोविड रोकथाम पर अपनी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए जोर दिया है कि अगर कोई भी कोविड नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। स्टालिन ने सभी दुकानदारों और छोटे विक्रेताओं से सामाजिक दूरी की प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। शराब की दुकानों पर, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर उन दुकानों को बंद किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने लोगों से सरकार के साथ सहयोग करने की अपील भी की है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.