Categories: News-Headlines

कर्नाटक सरकार ने ऐसे जिलों में लॉकडाउन नियमों में कुछ ढील देने की घोषणा की है जहां कोरोना संक्रमण दर कम

कर्नाटक सरकार ने ऐसे जिलों में लॉकडाउन नियमों में कुछ ढील देने की घोषणा की है जहां कोरोना संक्रमण दर कम है। यह छूट आज से लागू हो गई है। बेंगलुरु शहरी जिले में सभी उत्पादन इकाइयों, प्रतिष्ठानों और उद्योगों को कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पचास प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।

कारखाने खोलने की अनुमति दे दी गई है, मगर केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही काम पर लगाने की शर्त लगाई गई है। वस्त्र तैयारी केवल 30 प्रतिशत कर्मचारी काम पर लगा सकते हैं। सुबह छह बजे से दस बजे के बजाय अब दोपहर दो बजे तक दुकान खोले जा सकते हैं। ऑटो रिक्शा और टैक्सी केवल दो यात्रियों को ले जा सकते हैं। मगर कोविड कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक भी कर्फ्यू रहेगा, मगर बंगलुरू रूरल, मैसूर, दक्षिण कन्नड़, मांड्या, बेलगावी, चिक्कमगलूर, शिवमोग्गा, दावणगेरे, चामराजनगर, हासन और कोडागु ये छह जिलों में लॉकडाउन यथास्थिति रहेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.