Categories: News-Headlines

तमिलनाडु के कृषि मंत्री एम आर के पनीरसेल्‍वम ने आज विधानसभा में राज्‍य का कृषि बजट पेश किया

तमिलनाडु के कृषि मंत्री एम आर के पनीरसेल्‍वम ने आज विधानसभा में राज्‍य का कृषि बजट पेश किया। कुल 33 हजार करोड़ रूपये के बजट में से दो हजार पांच सौ छियालीस करोड़ रूपये की राशि फसल बीमा योजना के लिए आवंटित गयी है। बजट में अगले वर्ष एक सौ 26 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्‍न की उम्‍मीद की गयी है। कृषि उत्‍पादों के अन्‍तर्राज्‍यीय कारोबार की सुविधा के लिए केरल से लगी सीमा पर तीन सब्‍जी मंडियां बनायी जाएंगी।

प्रमुख विपक्षी दल ए आई ए डी एम के पार्टी के नेता इडापल्‍ली पलनीसामी ने कहा है कि कृषि बजट एक खोखला दस्‍तावेज है। पी एम के पार्टी ने कहा कि यह बजट कृषि क्षेत्र के लिए राज्‍य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने कहा है कि बंद पड़ी गन्‍ना मि‍लों को फिर से खोलने की घोषणा सराहनीय है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.