Categories: News-Headlines

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF) का दौरा किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जलवायु संबंधी मसलों का समाधान तलाशने में विश्व की अगुवाई कर रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह आज नोएडा में भारत के शीर्ष और विश्व के सबसे उन्नत संस्थानों में से एक राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुममान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) का दौरा कर रहे थे।

डॉक्टर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर एक वैश्विक मंच पर जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को लेकर समय-समय पर भारत की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि भारत के विस्तृत क्षेत्र, उसकी विविधता, विषम जातियता तथा इसके आपदा प्रबंधन क्षेत्र में नेतृत्व की स्थिति के चलते विश्व जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के संबंध में भारत की ओर देख रहा है।

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अगले 25 वर्षों में, जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी का उत्सव मनाएगा और अनुसंधान, विकास तथा नवाचार क्षमताओं में अपने वैज्ञानिक कौशल को श्रेय देगा, तब विश्व को भारत की शीर्ष स्थिति को स्वीकार करना होगा।

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा देश इस समय ज्ञान के महती प्रसार के दौर से गुजर रहा है जबकि भारतीय युवा वैज्ञानिक नवाचार के नए आयाम तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में वैज्ञानिक प्रगति की रफ्तार हैरान कर देने वाली है और उसके परिणाम विश्व देख रहा है।

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के क्षेत्र में भारत न सिर्फ अग्रिम पंक्ति में है बल्कि विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है वह अपनी विशाल और विविधतापूर्ण जनसंख्या की जरूरत को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास श्री नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री हैं जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी को उच्च वरीयता देते हैं और भारतीय वैज्ञानिकों को श्रेष्ठ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि भारतीय युवा के पास योग्याता के साथ ही वैज्ञानिक सोच भी है और भारत सरकार भी उन्हें व्यापक पहुंच प्रदान कर प्रोत्साहित कर रही है।

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने आज एनसीएमआरडबल्यूएफ परिसर का दौरा किया और उन्हें एनसीएमआरडबल्यूएफ के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष के. मित्रा ने वहां उपलब्ध सुविधाओं, कामकाज और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। मंत्री जी को अत्याधुनिक कंप्यूटर सुविधाओं और भारत के प्रथम सुपर कंप्यूटर सीआरएवाई एक्स-एमपी के बारे में जानकारी दी गई। यह सुपर कंप्यूटर 1988 में एनसीएमआरडबल्यूएफ परिसर में स्थापित किया गया था और 1999 तक काम कर रहा था।

इस अवसर पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉक्टर एम. रवि चंद्रन तथा मंत्रालय और एनसीएमआरडबल्यूएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

एनसीएमआरडब्ल्यूएफ संख्यात्मक मॉडलिंग और डेटा एसिमिलेशन में एक उत्कृष्टता केंद्र है और दुनिया के ऐसे 11-12 केंद्रों में से एक है जो डेटा एसिमिलेशन करते हैं। यह केंद्र राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क (एनकेएन) के शीर्ष उपयोगकर्ताओं में से एक भी है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

15 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

17 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

19 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

19 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.