भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 90 वीं जयंती के अवसर पर और आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए 15 अक्टूबर, 2021 को नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया गया। एनएसटीएल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख नौसैनिक अनुसंधान प्रयोगशाला है। डॉ. समीर वी कामत, महानिदेशक (नौसेना प्रणाली और सामग्री), डीआरडीओ ने डॉ. कलाम की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर एनएसटीएल उत्पादों वरुणास्त्र, टॉरपीडो एडवांस्ड लाइट (टीएएल) एवं मारीच डिकॉय को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत डीआरडीओ अनुसंधान एवं विकास के महत्व को उजागर करने और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा विशेष रूप से युवा दिमाग को प्रेरित करने की दिशा में विभिन्न पहल कर रहा है। डॉ. कलाम का प्रेरणा स्थल डॉ. कलाम के जीवन और उनकी ईमानदार उपलब्धियों से लोगों को विशेष रूप से युवा मन को प्रेरित करेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment