राजस्थान के झुंझुनू जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने इस बारे में फोन से चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पांच अक्टूबर को नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने शुरू में अपनी मां को घटना के बारे में बताया लेकिन परिजन चुप रहे।
सिंघाना के थानाधिकारी भजन राम ने बताया कि सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी पाठ्य पुस्तक में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर देखे और बृहस्पतिवार को अपराध की सूचना वहां दी।
बाल कल्याण समिति के सदस्य हरकत में आए और बच्ची के पास पहुंचे साथ ही उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया जिन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि आरोपी केशव यादव अलवर जिले का रहने वाला है जिसे बृहस्पतिवार देर रात हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment