अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को अपना महान दोस्त बताया और कहा कि वे मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। ट्रम्प ने कहा कि भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन करके लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मुझे भारत से प्यार है। आपको (एम्बेसडर गोर) हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर अच्छी स्पीच देनी होगी। मैं सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से प्यार है। PM मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं। मोदी को हैलो कहो। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। ट्रम्प ने कहा- हम पहले कभी इंडिया के इतने करीब नहीं रहे। इंडिया मुझ पर और अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़ी, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है। वे यहीं कॉल करते हैं। ट्रम्प की तारीफ के कूटनीतिक मायने ट्रम्प ने मोदी को महान दोस्त और खुद को उनका बड़ा फैन बताया। यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील और टैरिफ को लेकर बातचीत चल रही है। QUAD, इंडो-पैसिफिक, रक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर भारत-अमेरिका सहयोग दोनों देशों के रिश्तों में अहम बना हुआ है। ट्रेड डील पर भी सकारात्मक संकेत ट्रम्प के इस बयान को भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पहले ही कह चुके हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है। ट्रम्प का ये कहना ‘भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है’ निवेश, टेक्नोलॉजी और व्यापार सहयोग को लेकर भरोसे का संदेश माना जा रहा है। अमेरिका हाल के महीनों में कई भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ बढ़ा चुका है, इसके बावजूद दोनों देश रक्षा, AI, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। फरवरी में अमेरिका ने भारत पर लगाए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया था। ट्रम्प पहले भी मोदी की तारीफ कर चुके मोदी-ट्रम्प ने 2 साल में 11 बार फोन पर बात की 1. जनवरी 2025- ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पहला कॉल ट्रम्प ने पीएम मोदी को फोन करके बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका की दोस्ती, क्वाड, इंडो पैसिफिक सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बात की। ट्रम्प ने कहा कि भारत को अमेरिका से ज्यादा रक्षा सामान खरीदना चाहिए और व्यापार संतुलित होना चाहिए। 2. फरवरी 2025- पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले बात की पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा और व्हाइट हाउस मुलाकात से पहले दोनों नेताओं ने फोन पर आगे की योजना पर चर्चा की। बातचीत में व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी और रक्षा सहयोग मुख्य मुद्दे रहे। 3. अप्रैल 2025- पहलगाम आतंकी हमले के बाद बातचीत जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद ट्रम्प ने मोदी को फोन किया। उन्होंने हमले पर दुख जताया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। 4. 17 जून 2025- ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की यह काफी महत्वपूर्ण बातचीत थी। लगभग 35 मिनट तक दोनों नेताओं ने भारत पाकिस्तान तनाव, G 7 बैठक, ईरान-इजराइल हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की। बाद में भारत ने साफ कहा कि संघर्ष विराम में किसी अमेरिकी मध्यस्थता की भूमिका नहीं थी। 5. सितंबर 2025- मोदी के जन्मदिन पर फोन 17 सितंबर को ट्रम्प ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भारत अमेरिका रिश्तों पर भी बात की। इसे दोनों देशों के रिश्तों को फिर मजबूत करने की कोशिश माना गया। 6. अक्टूबर 2025- दिवाली पर बातचीत दिवाली के मौके पर ट्रम्प और मोदी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बातचीत में आतंकवाद, लोकतंत्र और दुनिया से जुडे मुद्दों पर चर्चा हुई। 7. अक्टूबर 2025- रूसी तेल खरीद को लेकर विवाद ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने मोदी से रूस से तेल खरीद कम करने को लेकर बात की है। लेकिन भारत सरकार ने बाद में कहा कि फोन पर ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं थी। 8. दिसंबर 2025- व्यापार और टैरिफ पर अहम चर्चा की अमेरिका की तरफ से भारतीय सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाने के बाद दोनों नेताओं ने फोन पर चर्चा की। बातचीत में व्यापार समझौता, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी सहयोग पर बात हुई। 9. फरवरी 2026- ट्रम्प ने टैरिफ घटाया मोदी और ट्रम्प ने फोन पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील, भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने, ऊर्जा-तकनीक सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने पर बातचीत की थी। 10. मार्च 2026- पश्चिम एशिया संकट पर बातचीत ईरान और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर मोदी और ट्रम्प ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने होर्मुज को सुरक्षित रखने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर जोर दिया। 11. अप्रैल 2026- भारत अमेरिका साझेदारी पर बातचीत इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही होर्मुज को खुला और सुरक्षित रखने पर भी बात हुई। अमेरिकी राजदूत बोले- ट्रम्प हमेशा मोदी के बारे में पूछते हैं भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प जब भी उनसे बात करते हैं, तो पीएम मोदी के बारे में जरूर पूछते हैं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका रिश्ते मजबूत भरोसे और साझा हितों पर आधारित हैं। गोर ने कहा कि दोनों देश अब ‘साझा सफलता के नए दौर’ में पहुंच चुके हैं। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तैयार हो गया है और जल्द इस पर साइन हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस साल अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर के निवेश लाने में मदद की है। उनके मुताबिक दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द ट्रम्प ने विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका के इतिहास के सबसे महान विदेश मंत्रियों में याद किया जाएगा। भारत दौरे पर आए रूबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका के रिश्तों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। दोनों देशों के बीच जल्द ट्रेड डील होगी। रूबियो का दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब ट्रम्प की टैरिफ नीति को लेकर दोनों देशों के बीच आर्थिक और कूटनीतिक तनाव बढ़ा है। अमेरिका ने कई भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाया है, इसके बावजूद दोनों देश ट्रेड डील को आगे बढ़ाने की कोशिश में हैं। जयशंकर बोले- भारत-अमेरिका के रिश्ते नई दिशा में बढ़ रहे मार्को रूबियो 26 मई को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।
————————————- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने PM मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया: विदेश मंत्री रूबियो दिल्ली में PM से मिले; अमेरिकी मीडिया बोली- यह डैमेज कंट्रोल की कोशिश अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More
मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More
SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More
सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment