झारखंड सरकार ने इस शैक्षिक सत्र की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए और छात्रों तथा अभिभावकों की मांग पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य सरकार द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल-जैक 10वीं के लिए करीब 4 लाख 40 हज़ार छात्रों और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 3 लाख 32 हज़ार पंजीकृत छात्रों का रिजल्ट तैयार करने की तैयारी में जुटा है। जैक बोर्ड परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड की परिणाम मूल्यांकन पद्धति का अध्ययन करेगा। इस प्रक्रिया में क्रमशः कक्षा 9 और कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों पर भी विचार किया जाएगा। इस बीच, जैक के सचिव महीप कुमार सिंह ने कहा है कि इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया था और परीक्षा पैटर्न में बदलाव के साथ पाठ्यक्रम में 40 प्रतिशत की कमी भी की गई थी। लेकिन बोर्ड परीक्षा रद्द होने के कारण जैक ने अभी तक परिणाम तैयार करने पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment