कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येडियुरप्पा ने राज्य के 19 जिलों में प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की है। इन जिलों में कोविड के सक्रिय मामलों की दर में कमी आ रही है। 11 अऩ्य जिलों में कोविड मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण लॉकडाउन के प्रतिबंध जारी रहेंगे। इन 11 जिलों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला उपायुक्तों को निर्देश दिये गये हैं।
चिकमंगलूरू, शिवमोग्गा, दावरगेरे, मैसूरू, चामराजनगरा, हासन, दक्षिण कन्नड़ा, बंगलूरू रूरल, मांड्या, बेलगावी और कोडगू वो ग्यारह जिले हैं जहां लॉकडाउन जारी रहेगा। सोमवार से शुक्रवार तक शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक यहां कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा और शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू होगा। पॉजिटिविटी दर कम हुए 19 जिलों में कुछ राहत दी गई है। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक लोग खरीदारी कर सकते हैं। सुबह दस बजे तक पार्क खुले रहेंगे। ऑटो रिक्शा और टैक्सी दो यात्रियों को ले जाने की छूट दी गई है। यह राहत जून 14 से 21 तारीख तक जारी रहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment