झारखंड में लॉकडाउन को कुछ रिययतों के साथ एक सप्ताह की अवधि के लिए 10 जून तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने मौजूदा प्रतिबंधों के साथ चल रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक और सप्ताह के लिए बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। यह लगातार पांचवीं बार है जब राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया है।
झारखंड में मौजूदा लॉकडाउन को अगले एक सप्ताह के लिए आगामी 10 जून तक बढ़ा दिया गया है। रांची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर सहित नौ जिलों में परिधान, कपड़ा, आभूषण, जूते और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं शेष 15 जिलों में जहाँ कोविड-19 के कम मामले दर्ज हुए है वहां सभी दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। अन्य प्रतिबंध मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेंगे, जबकि निजी वाहनों के लिए राज्य के भीतर किसी भी आवाजाही के लिए ई-पास की अनिवार्यता जारी रहेगी। अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन रोक दिया गया है, जबकि राज्य के बाहर से आने वाले लोगों के लिए 7 दिनों के होम क्वारंटाइन को इस दौरान अनिवार्य कर दिया गया है। वर्तमान में झारखंड में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 96.14 प्रतिशत है और विभिन्न अस्पतालों में मात्र 8058 सक्रिय मामलें इलाजरत है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment