Categories: STATE NEWS

महाराष्‍ट्र मंत्रिमंडल ने कोविड के कारण अनाथ बच्‍चों के बैंक खातों में एकमुश्‍त पांच-पांच लाख रुपये जमा कराने की स्‍वीकृति दी

महाराष्‍ट्र मंत्रिमंडल ने कोविड के कारण अनाथ बच्‍चों के बैंक खातों में एकमुश्‍त पांच-पांच लाख रुपये जमा कराने की स्‍वीकृति दे दी है। यह राशि ब्‍याज के साथ बच्‍चे को 21 वर्ष का होने पर मिलेगी। अनाथ बच्‍चों की सहायता के लिए इस फैसले को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा इन अनाथ बच्‍चों के पालन पोषण का खर्च राज्‍य सरकार के महिला और बाल विकास विभाग की बाल देखभाल योजना से किया जाएगा।

यह योजना 0-18 वर्ष के आयु वर्ग के उन बच्चों पर लागू होगी, जिन्होंने 1 मार्च 2020 को या उसके बाद कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके एकल अभिभावक को कोविड-19 के कारण और दूसरे की कुछ अन्य कारण से मृत्‍यु हुई है और उन बच्‍चों को जिन्होंने 1 मार्च 2020 से पहले एक माता पिता को खो दिया हैं और दूसरे माता या पिता को कोरोनावायरस के कारण खो दिया है। महाराष्ट्र सरकार की यह योजना पीएम केयर्स फंड के माध्यम से लागू एक अन्य योजना के समान है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्री परिषद् की बैठक में लिए गए फैसले में आगे कहा गया है कि अगर ऐसे बच्चों के परिजन देखभाल के लिए आगे आएंगे तो उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के चाइल्ड केयर फंड से अनुदान दिया जाएगा। पांच लाख रुपये की एकमुश्त राशि बच्चे और जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के संयुक्त खाते में जमा की जाएगी। सरकार ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है और संबंधित जिलों के कलेक्टर इसके अध्यक्ष होंगे। टास्कफोर्स को कोविड-19 के कारण माता-पिता की मृत्यु के बाद अनाथ हुए बच्चों की जानकारी एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

2 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

2 hours ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

14 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

16 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

16 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.