अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संकल्प व्यक्त किया है कि काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती बम हमले के बावजूद अफगानिस्तान से अमरीका और अन्य देशों के नागरिकों की सुरक्षित वापसी की जाएगी। विस्फोट में मारे गए लोगों के लिए आतंकियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जो बाइडेन ने वादा किया कि इन मौतों का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलावरों को बक्शा नहीं जाएगा और उन्हें इसकी कीमती चुकानी होगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति काबुल हवाई अड्डे पर किए गए दो विस्फोटों के कुछ घंटे बाद व्हाइट हाउस से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। इन हमलों में दर्जनों अमरीकी सैनिक और कई अफगान नागरिक मारे गए। करीब एक दशक में अमरीकी सेना के लिए यह सबसे बुरा दिन था। इस्लामिक स्टेट-आईएस के अफगान सरगना खोरासन ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इन हमलों का संबंध तालिबान से होने का कोई सबूत नहीं है, जो फिलहाल अफगानिस्तान का नियंत्रण संभाल रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सैन्य कमांडरों से कहा है कि वे इस्लामिक स्टेट की संपत्तियों, उसके सरगनाओं और ठिकानों पर हमले करने की योजनाएं बनाएं।
राष्ट्रपति बाइडेन ने अमरीकी सेनाओं की सराहना की और मृतकों के सम्मान में उनसे मौन रखने का आग्रह किया। इस बीच, व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि तालिबान के सत्ता में लौटने की पूर्व संध्या पर, इस महीने की 14 तारीख से जारी वापसी अभियान के दौरान एक लाख से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला जा चुका है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने बताया कि अफगानिस्तान के काबुल में आंतकी हमलों में मारे गए अमरीकी नागरिकों के सम्मान में अमरीकी झंडा इस महीने की तीस तारीख तक आधा झुका रहेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment