Categories: News-Headlines

ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा

केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत, केन्द्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।

इस पत्र में उन्होंने परिवर्तनकारी गतिशीलता पर केन्द्र सरकार की पहल और सभी आधिकारिक कार्यों के लिए संबंधित मंत्रालयों/विभागों को अपने आधिकारिक वाहनों के बेड़े को वर्तमान पेट्रोल/डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने की सलाह दी है।

इस तरह के प्रयास से आम जनता के समक्ष एक बेहतर उदाहरण स्थापित किए जाने की उम्मीद है, ताकि उन्हें भी ई-मोबिलिटी के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह पहल केन्द्र सरकार के ‘गो इलेक्ट्रिक’ अभियान का हिस्सा है जिसमें विभिन्न उद्देश्यों- उत्सर्जन के स्तर में कमी का लक्ष्य हासिल करना, ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता आदि के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

7 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

7 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

9 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.