जापान एयरलाइंस का एक विमान आज तटरक्षक विमान से टकराने के बाद तोक्यो के हानेदा हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापान एयरलाइंस के विमान के सभी तीन सौ उनासी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित निकाल लिए गये, लेकिन तटरक्षक विमान के छह चालक दल में से पांच की मृत्यु हो गई।
तटरक्षक बल ने कहा कि यह विमान भूकंपग्रस्त क्षेत्रों में सहायता पहुंचाने के लिए जापान के पश्चिमी तट पर नीगाता हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। परिवहन मंत्री तेत्सुओ सैतो ने पुष्टि की कि तटरक्षक विमान का कैप्टन घायल हो गया है। जापान एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि उनका विमान न्यू चितोस हवाई अड्डे से रवाना हुआ था।
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एजेंसियों को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment