जापान के योकोहामा में कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड इवेंट गोल्डन ग्रां प्री 2023 एथलेटिक्स मीट में भारत की शैली सिंह आज महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं। शैली ने 2023 की अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए 6.65 मीटर की छलांग लगाई।
जर्मनी की मैरीस लुजोलो ने 6.79 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया की ब्रुक बुशकुहल ने 6 दशमलव 77 मीटर के साथ रजत पदक जीता।
शैली सिंह का यह प्रदर्शन 2023 सीजन की ठोस शुरुआत के साथ आया है। इंडियन ग्रां प्री 4 में, 2021 अंडर-20 वर्ल्ड की रजत पदक विजेता शैली ने 6.76 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद एक भारतीय महिला द्वारा दूसरी सर्वश्रेष्ठ छलांग है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 6.83 मीटर की छलांग लगाई थी।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment