भारत के लक्ष्य सेन ने जापान के कोकी वातानाबे को सीधे गेम में हराकर जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि एच एस प्रणॉय को हार का सामना करना पड़ा। पुरूष डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। लक्ष्य सेन ने वातानाबे को सीधे सेटों में 21-15, 21-19 से शिकस्त दी। लक्ष्य सेन कनाडा ओपन और अमेरिकी ओपन के बाद लगातार तीसरे सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य सेन का सामना अब इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
उधर, एच एस प्रणॉय डेनमार्क के विक्टर एक्सेल सेन से हार गए।
पुरूष डबल्स में फॉर्म में चल रही सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को ओलंपिक चैम्पियन चीनी ताइपै के ली यांग और वांग चि लान की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
इसके साथ ही उनका लगातार 12 मैच का विजय अभियान भी खत्म हो गया।
राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment