जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिले में कल रात सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेडों में छह आंतकवादी मारे गये। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आकाशवाणी को बताया कि कल शाम कुलगाम जिले के मिरहामा में तलाश अभियान के दौरान छिपे आंतकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
दो अलग-अलग जगहों के ऑपरेशन पिछली रात लांच किए गए थे। दोनों ऑपरेशन कामयाबी से कंडक्ट हुए हैं। एक ऑपरेशन अनंतनाग के दूरु एरिया में हो रहा था, जिसमें तीन दहशतगर्द मारे गए हैं और दूसरा ऑपरेशन मिरहमा कुलगाम में हो रहा था, उसमें भी दहशतगर्द मारे गए हैं। अनंतनाग के ऑपरेशन में मारे गए दहशतगर्द हैं उनकी पहचान की जा रही है, जबकि कुलगाम में जो तीन दहशतगर्द मारे गए हैं उनकी पहचान जैश-ए-मोहम्मद के साथ बावस्तगी की गई है। उसमें एक फॉरेन टेरेरिस्ट है, जो बहुत टॉप कमांडर लेबल का टेरेरिस्ट है और उसके साथ दो लोकल उसके साथी हैं। कुलगाम के ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही चार बड़े हथियार और काफी मिकदार में अस्ला पकड़ा गया है। कुलगाम के ऑपरेशन जो बिल्कुल साफ सुथरा कंक्लूड हुआ, उसमें हमारी तरफ कोई लॉस नहीं है और ऑपरेशन दोनों जगह पर कंक्लूड हो चुके हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment