पूर्ण निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे के आज अंतिम दिन राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ विचार-विमर्श करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा के नेतृत्व में आयोग का दल विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को लखनऊ पहुंचा था।
कल राज्य सरकार के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद चुनाव आयोग का दल आज राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेगा। इस बैठक से पहले चुनाव आयोग की ओर से आम लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार की गई मतदाता एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा और साथ ही एक स्वीप प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर बाद आज चुनाव आयोग की टीम पत्रकारों से भी मुखातिब होगी। मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी और उनसे चुनाव के संबंध में सुझाव लिये थे। 403 सीटों वाली राज्य विधानसभा के चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment