Categories: News-Headlines

जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले तीन दशकों में सक्रिय आतंकवादियों की संख्‍या पहली बार दो सौ से कम हुई

जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले तीन दशकों में सक्रिय आतंकवादियों की संख्‍या पहली बार दो सौ से कम हो गई है। स्‍थानीय आतंकियों की भर्ती में भी महत्‍वपूर्ण रूप से कमी दर्ज की गई है। इस समय केन्‍द्रशासित प्रदेश में केवल 86 स्‍थानीय आतंकी सक्रिय हैं। इस वर्ष जम्‍मू-कश्‍मीर में लगभग 180 आतंकवादी ढेर किये गये।

सेना के जी.ओ.सी. डी. पी. पाण्‍डेय ने कहा कि पिछले वर्ष 180 स्‍थानीय आतंकियों की भर्ती की गई थी, लेकिन इस वर्ष केवल 128 स्‍थानीय लोग आतंकी गुटों में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष भर्ती 128 स्‍थानीय आतंकियों में से 73 ढेर कर दिये गये और 17 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। उन्‍होंने कहा कि 39 स्‍थानीय आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में इस समय सक्रिय हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में शांति बनाए रखने के लिए आतंकवाद से लड़ाई एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में शांति स्‍थापित करने के लिए और अधिक सघन आतंकरोधी अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.