जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद अमरीश ने कहा कि उनकी पार्टी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र में आस्था है।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता की पार्टी जदयू भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है, ऐसे में अगर मैं अपने पिता की पार्टी में शामिल होता तो परिवारवाद का आरोप लगाया जाता। इसीलिए मैंने भाजपा को चुना।’’
अमरीश ने कहा कि भाजपा में शामिल होने का फैसला उन्होंने खुद लिया है। उनके पिता ने खुद उन्हें इसकी इजाजत दी है।
अमरीश के साथ कई अन्य लोगों ने भी भाजपा का दामन थामा। इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुछ नेता भी शामिल हैं।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment