गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी विकसित कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश की क्षेत्रीय सीमाओं की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ को आधुनिक प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराई जायेगी।
गृहमंत्री आज राजस्थान के जैसलमेर में शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित 57वें बीएसएफ स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सीमा सुरक्षित होने से ही विकास संभव है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के खतरों से निपटने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है और देश में ड्रोन रोधी प्रणाली बहुत जल्द विकसित कर ली जायेगी।
गृहमंत्री ने कहा कि देश का सबसे बडा सुरक्षा बल-बी एस एफ, छह हजार किलोमीटर से अधिक सीमा की सुरक्षा करता है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान देश ने बीएसएफ और पुलिस का मानवीय चेहरा देखा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महामारी के दौरान केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल-सीएपीएफ ने न केवल ढाई करोड पौधे लगाए बल्कि उनकी देखरेख भी की।
गृहमंत्री ने जवानों के हौंसले और वीरता की सराहना की। इससे पहले, उन्होंने पूनम सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने शहीदों और अन्य जवानों की सेवाओं और दायित्व निर्वाह के लिए उनकी पत्नियों को पदक देकर सम्मानित किया।
इसी दौरान बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि देश के जवान सदैव राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को विफल करते रहेंगे।
इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह जयपुर गए। उन्होंने वहां प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment