छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है और राज्य के सभी मतदान केंद्रों में प्रदर्शित कर दी गयी है। हमारे रायपुर संवाददाता ने बताया कि राज्य में 18 लाख से अधिक मतदाता पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे।
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जो विशेष अभियान चलाया गया, उसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या में 7 लाख, 19 हजार से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। अब राज्य में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार से अधिक मतदाता हो गए हैं। छत्तीसगढ़ देश के ऐसे कुछ राज्यों में शामिल है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के मुकाबले अधिक है। राज्य में वर्तमान में 18 से 20 आयु वर्ग के ऐसे करीब 18 लाख अड़सठ हजार मतदाता हैं, जो इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।
राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासोहब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने की कार्यवाही अभी जारी रहेगी और चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के दस दिन पहले तक नए नाम जोडने संबंधी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment