Categories: News-Headlines

छत्‍तीसगढ़-तेलंगाना सीमा में सुरक्षा बलों के साथ गोली-बारी में तीन नक्‍सली ढेर

तेलंगाना सीमा के पास छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घने जंगलों में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ गोली-बारी में तीन नक्‍सली मारे गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह मुठभेड़ तेलंगाना के मुलुगी जिले की अंतरराज्‍यीय सीमा के पास पुजारी कांकेर जंगल में हुई।

गुप्‍त सूचना मिलने के बाद तेलंगाना के नक्‍सल रोधी बल, ग्रेहाउंड्स के एक दल ने जंगल इलाके में नक्‍सलियों को घेर लिया। ग्रेहाउंड्स पुलिस ने नक्सलियों से एक ए.के. 47, एक एल.एम.जी. और एक 12-बोर गन बरामद किए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में नक्‍सली डीवीसीएम कमांडर सागर उर्फ संतोष भी है। वह जयशंकर भुपालपल्‍ली जिले के अंकुशपुर गांव का निवासी था।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.