Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 6 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

वित्‍त वर्ष 2024-25 में मौद्रिक नीति समिति की पहली बैठक से जुडी खबरें अधिकतर अखबारों के पहले पन्‍ने पर हैं। अमर उजाला की सुर्खी है- लगातार सातवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं। दैनिक भास्‍कर के शब्‍द हैं- अभी नहीं बढेगी होम और कार लोन की किस्‍त। देशबन्‍धु और वीर अर्जुन ने जीडीपी में वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान दिया है, वहीं हिन्‍दुस्‍तान ने सुविधा शीर्षक से लिखा है- यूपीआई से बैंक खाते में नकदी जमा कर सकेंगे। जनसत्‍ता के अनुसार- ग्रामीण मांग बढने से आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की उम्‍मीद।

देश में जारी राजनीतिक माहौल से जुडे समाचार भी अखबारों में हैं। दैनिक जागरण लिखता है- होम वोटिंग से महासमर के मतदान का शुभारंभ। निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु और चालीस फीसदी से अधिक दिव्‍यांग मतदाताओं को सुविधा दी।

पंजाब केसरी के कारोबार पन्‍ने की खबर है- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार छह सौ 45 अरब डॉलर के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंचा।

राष्‍ट्रीय सहारा ने रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया का बयान प्रकाशित किया है- भारत 2025 के अंत तक यूरिया का आयात बंद कर देगा।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने मौसम विभाग के हवाले से लिखा है- इस साल मेहरबान रहेगा मॉनसून। अल-नीनो फीका पडेगा।

नवभारत टाइम्‍स की खबर है- गाजियाबाद से नोयडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ही ट्रैक पर चलेंगी मेट्रो और हाईस्‍पीड रेपिड रेल। कुल 35 स्‍टेशन बनेंगे।

हरि भूमि की पहली सुर्खी है- एशिया की सबसे बडी फ्लोटिंग सोलर पावर प्‍लांट परियोजना लाइन का ट्रायल भी सफल, हफ्ते भर में मिलने लगेगी बिजली।

हिन्‍दुस्‍तान के अनुसार रामनवमी पर 15 से 17 अप्रैल तक श्रद्धालु बीस घंटे रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

राजस्‍थान पत्रिका की यह खबर ध्‍यान आकर्षित करती है- वै‍ज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे बडा डिजिटल कैमरा, 32 सौ मेगा पिक्‍सल से खींचेगा तस्‍वीरें।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.