Categories: News-Headlines

छत्‍तीसगढ़ में आज दो सौ से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने जगदलपुर में समर्पण किया

छत्‍तीसगढ़ में आज दो सौ से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने जगदलपुर में समर्पण किया। अधिकारियों के अनुसार समर्पण करने वालों में गैर कानूनी सीपीआई मार्क्‍सवादी संगठन में कई पदों पर तैनात नक्‍सली शामिल हैं। इन लोगों ने एक सौ 53 हथियार भी सौंपे है जिनमें 19 एके 47 राइफल और 17 एस.एल.आर. राइफल शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के इतिहास में नक्सलियों द्वारा अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण हुआ है। राज्य के बस्तर संभाग के अबूझमाड़, कांकेर सहित विभिन्न इलाकों में सक्रिय 210 माओवादियों ने आज जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया। इनमें रूपेश सहित माओवादियों के अनेक शीर्ष नेता भी शामिल हैं।

इन नक्सलियों ने आज जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपने हथियार सौंप कर आत्मसमर्पण किया। हिंसा का मार्ग त्यागने वाले इन नक्सलियों को पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत के संविधान की प्रति सौंपी। इस अवसर पर बस्तर के विभिन्न जनजातीय समुदायों के प्रमुखों ने भी इन नक्सलियों का समाज की मुख्य धारा में लौटने पर स्वागत किया।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

3 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

3 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

3 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.