Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 55.31% और मध्य प्रदेश में 60.52% मतदान हुआ

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के एक ही चरण और छत्‍तीसगढ में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है। छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 55.31% और मध्य प्रदेश में 60.52% मतदान हुआ। मध्‍य प्रदेश में मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। नक्सलग्रस्त क्षेत्रों में कुछ मतदान केन्‍द्रों पर शाम तीन बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।

मध्‍य प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 60.52 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। सभी दो सौ तीस निर्वाचन क्षेत्रों में 64 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। इनमें से पांच हजार एक सौ साठ पिंक मतदान केन्‍द्रों का प्रबंधन केवल महिलाएं कर रही हैं। एक सौ 83 मतदान केन्‍द्रों का प्रबंधन दिव्‍यांगजन और तीन सौ 71 का प्रबंधन युवा कर रहे हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए राज्‍य के दो लाख पुलिस कर्मियों सहित केन्‍द्रीय बलों की सात सौ कम्‍पनी तैनात की गई हैं।

छत्तीसगढ़ में 70 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक दोपहर 3 बजे तक 55.31% से अधिक मतदान दर्ज किया गया। बिंद्रानवागढ़ के 9 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शेष मतदान केन्‍द्रों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वोट कीमती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र से मतदाता उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लेंगे और लोकतंत्र के इस महान पर्व की सुंदरता को बढ़ाऐंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.