चौथा जन औषधि दिवस 2022 समारोह आज से शुरू हो गया। यह आज यानी 1 मार्च से 7 मार्च 2022 तक एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम होगा। जन औषधि केंद्रों ने आज देश भर में 75 स्थानों पर जन औषधि संकल्प पदयात्रा का आयोजन किया। जन औषधि परियोजना के फायदे के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर साल 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाने की घोषणा की है।
गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पदयात्राएं आयोजित की गई हैं। ये दवाएं 8,600 से अधिक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के जरिये सस्ती दाम पर आसानी से उपलब्ध हैं। अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक इस योजना का संदेश और लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के तमाम जन प्रतिनिधियों ने इन पदयात्राओं में भाग लिया ताकि नागरिकों को इस नेक मिशन का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
सामाजिक जागरुकता के लिए शिमला, चंडीगढ़, दिल्ली, पुणे, भोपाल, गांधीनगर, गुवाहाटी और कई अन्य शहरों में 3डी और 2डी कट आउट लगाए गए थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment