Categories: News-Headlines

चैत्र शुक्‍लादि उगाडी, गुढीपाडवा, चेटीचंद, नवरेह और सजीबू चेरोबा आज पारम्‍परिक उत्‍साह से मनाया जा रहा है

आज नवसंत्‍सर विक्रम सम्‍वत 2081 शुरू हो रहा है। इसे विभिन्‍न राज्‍यों में चैत्र शुक्‍लादि, उगादी, गुढीपाडवा, चेटीचंद, नवरेह और सजीबू चेरोबा पारम्‍पारिक उत्‍साह के रूप में मनाया जा रहा है। आज से चैत्र नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं लोग श्रद्धापूर्वक कलश स्‍थापना कर रहे हैं।

महाराष्‍ट्र में आज गुढी पाडवा का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र में आज से मराठी नववर्ष आरंभ हो रहा है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि इस अवसर पर घरों को परंपरागत गुढी, फूलों तथा आम और नीम के पत्तो से सजाया जा रहा है।

वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक गुड़ी पाड़वा का पर्व आज मुंबई समेत सम्पूर्ण महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुंबई की सबसे प्रतिष्ठित शोभा यात्राओं में से एक, गिरगांव की शोभा यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के विषय पर आधारित है। इस साल की शुरुआत में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए, स्वामी विवेकानंद युवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित इस यात्रा में यह भी बताया जायेगा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य किस प्रकार राम राज्य था।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने चैत्र शुक्‍लादि, उगादी, गुडी पडवा, चेटीचंड, नवरेह और साजिबू चेरोबा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

11 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.