दिल्ली आबकारी घोटाला अखबारों की प्रमुख खबर है। पंजाब केसरी की सुर्खी है- ईडी जांच का दायरा बढा, आबकारी घोटाले में केजरीवाल के पीए विभव कुमार और आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक से पूछताछ, दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर फैसला आज।
दैनिक जागरण ने सर्वोच्च न्यायालय के हवाले से लिखा है- बीएड डिग्री धारक प्राथमिक शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नहीं जाएगी नौकरी। शीर्ष न्यायालय ने कहा 11 अगस्त 2023 के फैसले से पहले की भर्तियां रहेंगी कायम।
चुनाव प्रचार की सरगर्मी अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर है- राजस्थान पत्रिका लिखता है – दूसरे चरण में उतरे स्टार प्रचारक, किले बचाने और ढहाने में जुटे। तेरह राज्यों की नवासी सीटों पर नामांकन का काम पूरा। अमर उजाला का कहना है- पहले चरण में एक सौ दो सीटों पर एक हजार छह सौ 25 उम्मीदवार, सर्वाधिक 54 करूर में। नागालैंड में सिर्फ तीन। सोलह प्रतिशत प्रत्याशी दागी, 28 प्रतिशत करोडपति।
नव संवत्सर से एक दिन पहले बाजारों की रौनक पर दैनिक भास्कर की टिप्पणी है -बाजार में नववर्ष की दमक। सेंसेक्स 75 हजार की दहलीज पर, बचत का पैसा शेयर बाजार में, बाजार का मूल्यांकन पहली बार चार लाख करोड रुपये के स्तर पर पहुंचा। सोना 71 हजार और चांदी 81 हजार के पार, जोखिम के डर से बढा सोना, चॉंदी में सप्लाई मांग से कम।
हिन्दुस्तान की सुर्खी है- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एन.सी.ई.आर.टी. ने नकली किताबों को लेकर चेताया कहा इनमें तथ्यात्मक रूप से गलत सामग्री होने की आशंका।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment