निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए अगले महीने की 3 तारीख से तेलंगाना का दौरा करेगा। तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी विकास राज ने कहा कि निर्वाचन आयोग इस दौरान विभिन्न पक्षों और समुदायों के साथ बातचीत करेगा और तैयारियों की समीक्षा करेगा। तेलंगाना उन पांच राज्यों में से एक है जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।
निर्वाचन आयोग का उच्च स्तरीय दल राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगा और आगामी चुनावों से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर प्रवर्तन एजेंसियों के साथ विचार विमर्श करेगा। निर्वाचन आयोग का दल जमीनी स्तर पर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा और तेलंगाना के सभी 33 जिलों के जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और आयुक्तों के साथ बैठक करेगा। आधिकारिक बयान के अनुसार चुनाव आयोग का दल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जागरूकता और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, दिव्यांग मतदाताओं और युवा मतदाताओं के साथ बातचीत करेगा। इसके अलावा, आयोग का दल राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल के बारे में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment