भारत ने कनाडा में हिंसक घटनाओं में भारत सरकार की संलिप्तता को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और विदेश मंत्री के बयान को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि कनाडा में हिंसा की किसी भी घटना में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और आधारहीन हैं। बयान में कहा गया है कि इसी तरह के आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री पर लगाए थे और उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था। मंत्रालय ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और कानून के शासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश है जिन्हें कनाडा में आश्रय प्रदान किया गया है और जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं। बयान में कहा गया है कि इस मामले पर कनाडा सरकार की निष्क्रियता लंबे समय से और निरंतर चिंता का विषय रही है।
मंत्रालय ने कहा कि कनाडा के नेताओं की ऐसे तत्वों के प्रति खुलेआम सहानुभूति गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अवैध गतिविधियों को शह देना कोई नई बात नहीं है। बयान में यह भी कहा गया है कि भारत इस तरह की घटनाओं से भारत सरकार को जोड़ने के किसी भी प्रयास को खारिज करता है। मंत्रालय ने कनाडा सरकार से वहां सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया। जस्टिन ट्रूडो ने पहले कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंटों के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों की जांच कर रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment