Categories: News-Headlines

चुनाव आयोग ने आज असम के गुवाहाटी में परिसीमन प्रस्‍ताव के मसौदे पर तीन दिन चली जन सुनवाई पूरी कर ली

निर्वाचन आयोग ने आज असम के गुवाहाटी में परिसीमन प्रस्‍ताव के मसौदे पर तीन दिन चली जन सुनवाई पूरी कर ली। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्‍त अनुप चन्‍द्र पांडेय और अरुण गोयल ने परिसीमन प्रस्‍ताव मसौदे पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जन प्रतिनिधियों के विचार सुने। आयोग ने 31 जिलों के 12 सौ प्रतिनिधियों, 20 राजनीतिक दलों के विचार सुने। 6 हजार से अधिक लोगों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया।

परिसीमन प्रस्‍ताव में लोकसभा की 14 और विधानसभा की एक सौ 26 सीटों का प्रस्‍ताव है। राज्‍य विधानसभा की 126 सीटों में से अनुसूचित जनजातियों के लिए 19 सीटें और लोकसभा की 14 सीटों में से दो सीटें आवंटित करने का प्रस्‍ताव है। अनुसूचित जा‍तियों के लिए विधानसभा में 2 सीटें और लोकसभा की एक सीट रखने का प्रस्‍ताव है। असम में परिसीमन प्रक्रिया अंतिम बार 1976 में सम्‍पन्‍न हुई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

5 minutes ago

This website uses cookies.