अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष प्रमुख (IMF) ने कहा है कि चीन ने बहुपक्षीय ऋणों के संदर्भ में स्थापित नियमों के अनुपालन में बहुत ही ढिलाई बरती है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि चीन के लिए यह स्पष्ट करना जरूरी है कि वह इन नियमों का पालन करने में सक्षम है।
चीन विकासशील देशों के लिए सबसे बडा ऋणदाता रहा है। यह अपेक्षित है कि वह ऋण चुकाने का प्रयास कर रहे निर्धन देशों के लिए स्थापित अंतर्राष्ट्रीय ऋण राहत प्रक्रिया के अनुरूप निर्णय ले। जाम्बिया के लिए चल रही ऋण वार्ता को आगे बढाने में चीन रूकावट डालता रहा है। जाम्बिया को अपने देश के पुनर्निर्माण के लिए बहुपक्षीय विकास बैंकों और घरेलू ऋणदाताओं से ऋण लेना जरूरी है। यह मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक की अगले सप्ताह होने वाली बैठक में प्रमुखता से उठाया जाना तय है।
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment