Categories: News-Headlines

चीन ने बढ़ते कोविड संक्रमण के बावजूद विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन को खत्म किया

चीन सरकार ने कोविड के मामलों में तेजी के बावजूद आज से स्वदेश आने वाले यात्रियों के लिए पृथकवास की अनिवार्यता समाप्‍त कर दी है। चीन सरकार ने अनिवार्य पृथकवास और लॉकडाउन में पिछले महीने ढील देनी शुरू की थी। सख्‍त प्रतिबंधों के कारण चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में ठहराव आ गया है जिससे राष्‍ट्रव्‍यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।मार्च, 2020 में चीन ने विदेश से आ रहे सभी यात्रियों के लिए 3 सप्‍ताह का पृथकवास अनिवार्य कर दिया था, जिसे पिछले वर्ष नवंबर में घटाकर पांच दिन कर दिया गया। पिछले महीने चीन सरकार ने पृथकवास समाप्‍त करने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए बड़ी संख्‍या में चीन के लोगों ने विदेश यात्रा की योजना बनाई थी। चीन यात्रियों की संख्‍या में वृद्धि का अनुमान करते हुए एक दर्जन से अधिक देशों ने चीनी यात्रियों के लिए कोविड जांच को अनिवार्य कर दिया था।

चीन में इस महीने चंद्र नववर्ष पर स्थिति और बिगड़ सकती है क्योंकि इस अवसर पर कोविड से प्रभावित महानगरों से लाखों लोगों के अपने परिजनों से मिलने जाने की संभावना है। चीन ने अन्‍य देशों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को अस्‍वीकार्य बताया है, हालांकि खुद चीन, विदेशी यात्रियों और अंतर्राष्‍ट्रीय विद्यार्थियों की चीन यात्रा पर काफी हद तक प्रतिबंध लगाना जारी रखे हुए है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.