अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव आज से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। गुजरात पर्यटन विभाग इसका आयोजन जी-20 की विषय-वस्तु ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के अनुरूप कर रहा है।
इस बार अंतर्राष्टी्य पतंग महोत्सव में देश और दुनिया भर से 800 से अधिक पतंगबाज हिस्सा लेंगे। इस बार विभिन्न देशों से आए पतंगबाजी शौकीन एक ही समय पर पतंग उड़ाएंगे और पतंगबाजों की अधिकतम संख्या का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास भी करेंगे। आकाशवाणी से खास बातचीत में गुजरात पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार पांडे ने कहा
हम काइट फैस्टिवल में एक अलग से कंटिजन चला रहे हैं जो जी-20 के लिए रहेगा। राज्यपाल महोदय और माननीय मुख्यमंत्री महोदय उनके साथ पतंग उड़ायेंगे। जितने भी स्थल हैं उन सभी स्थलों पर जी-20 लोगों को विशेष रूप से हमने रखा है। हम जो पतंग बना रहे हैं उसमें सबसे बड़ी पतंग जो है वो जी-20 के लोगो के साथ है, जी-20 के सारे देशों की स्ट्रिंग्स उसमें जुड़ी हुई हैं।
महोत्सव में दुनियाभर से पतंगों के इतिहास और पतंग उड़ाने की परंपराओं को दर्शाता हुआ एक स्थान होगा और पतंग बनाने और उड़ाने की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment