चीन ने ताइवान को हथियार बेचने के लिए एक अरब 10 करोड़ डॉलर से अधिक राशि की स्वीकृति देने के बाइडन प्रशासन के फैसले के बाद अमेरिका को जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अमेरिका में चीन के दूतावास के प्रवक्ता लियु पेंगयु ने अमेरिका को यह अनुमति तुरन्त वापस लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि चीन इस बिक्री का कड़ा विरोध करेगा, क्योंकि इस फैसले से दोनों देशों के संबंधों और ताइवान क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर बुरा असर पड़ेगा। ट्विटर पर लियु पेंगयु का यह बयान प्रस्तावित बिक्री के बारे में शुक्रवार के अमेरिकी फैसले के बाद आया है।
ताइवान को बेचे जाने वाले सैन्य उपकरणों में साइडविंडर मिसाइल शामिल है। ये मिसाइल हवा से हवा और सतह पर मार कर सकती है। हारपून पोत-रोधी मिसाइल और ताइवान के निगरानी रडॉर कार्यक्रम के समर्थन के लिए उपकरण भी बेचे जाने का प्रस्ताव है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment