राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) की वार्षिक मान्यता का नवीनीकरण भारत की राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 के प्रावधानों के अनुपालन के संबंध में इसकी व्यवस्थाओं/संस्थान के ज्ञापन की जांच के बाद और अपनी वेबसाइटों पर एनएसएफ द्वारा अपेक्षित जानकारी के स्वत: प्रकटीकरण के आधार पर किया जाता है। अब तक 10 एनएसएफ जिनके नाम इस प्रकार हैं:- भारतीय तीरंदाजी संघ, भारतीय कुश्ती महासंघ, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ, अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन, भारतीय वुशु एसोसिएशन, भारतीय स्क्वाश रैकेट संघ, भारतीय एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस महासंघ, कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन और इंडियन पेनकक सिलाट फेडरेशन का नवीनीकरण किया गया है। मंत्रालय ने अब तक एनएसएफ को सहायता योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए 112.07 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप और अन्य घरेलू खेल आयोजनों का समय पर संचालन संबंधित एनएसएफ की जिम्मेदारी है। किसी भी मान्यता प्राप्त एनएसएफ ने युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के खिलाफ कोई कानूनी मामला दर्ज नहीं किया है।
यह जानकारी युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment