चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। पयर्टन विभाग का पोर्टल आज सुबह सात बजे खुला। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा की औपचारिक घोषणा तक तीर्थयात्री बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम का पंजीकरण करा सकेंगें। इससे तीर्थयात्रियों को न केवल घर से पंजीकरण करने में मदद मिलेगी बल्कि मंदिर के खुलने को लेकर भी पूरी जानकारी मिलेगी। उत्तराखंड में हिन्दु देवताओं और भारत की पवित्र नदियों को समर्पित चार पवित्र तीर्थस्थल हैं। चारो तीर्थस्थल गढ़वाल क्षेत्र में स्थित हैं। इन तीर्थस्थलों को सम्मिलित रूप से उत्तराखंड का चार धाम कहा जाता है। समूचे भारत और विदेश के तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के रूप में इन तीर्थस्थलों की यात्रा करते हैं। हिन्दु धर्म के अनुसार चारधाम यात्रा महत्वपूर्ण होने के साथ पवित्र भी है। ऐसा माना जाता है कि प्रत्येक हिन्दु को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये जीवन में कम से कम एक बार चारधाम की यात्रा में इन तीर्थस्थलों का दर्शन करना चाहिए।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment