Categories: News-Headlines

चक्रवात तूफान मिगजौम के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज वर्षा

तमिलनाडु में, चक्रवात मिग-चोम प्रभाव चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिलों में विनाशकारी रहा है। चेन्नई और उपनगरीय इलाके अभी भी बाढ़ से जूझ रहे हैं। इस अभूतपूर्व स्थिति से निपटने के लिए वायुसेना सेना, नौसेना राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ राज्‍य आपदा मोचन बल-एसडीआरएफ सभी एकसाथ काम कर रहे हैं।

भारतीय वायुसेना की ओर से कुछ इलाकों में खाने के पैकेट गिराए गए औरआवश्यक वस्तुएं वितरित की जा रही हैं। बाढ़ अभी भी कम नहीं हुई है, इसलिए जगह-जगह भरा पानी साफ करने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

जल जमाव को दूर करने के लिए नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन से विशेष मशीनरी लाई गई है। सरकार ने चारों जिलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। स्थिति को संभालने के लिए अन्य जिलों से अतिरिक्त स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मचारियों को लाया गया है। मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और सरकार के शीर्ष अधिकारी लोगों से मिलने तथा राहत और बचात कार्य की निगरानी करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय किसी भी बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए विशेष शिविर भी आयोजित कर रहा है। बाढ़ का पानी साफ किए जाने के कारण उपनगरीय रेल और सड़क परिवहन सेवाएं रुकी हुई हैं।

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है और इस समय यह राज्य में मध्‍य तटीय क्षेत्र में पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवाती तूफान कमजोर होने की संभावना है और यह आज शाम कम दबाव के इलाके में पहुंच सकता है।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य की एजेंसियों के साथ समन्वय से बचाव उपाय कर रहा है ताकि गंभीर रूप से प्रभावित नेल्‍लौर और तिरूपति जिलों में सामान्‍य स्थिति बहाल की जा सके।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.