इजराइल ने गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस और उसके आसपास बमबारी तेज कर दी है। इजरायल ने गाजा में सबसे बड़े जबालिया शरणार्थी शिविर को घेर लिया है। इजरायल की सेना ने कहा कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्र के उत्तर में स्थित शिविर का इस्तेमाल हमास के अड्डे के रूप में किया जा रहा था।
इस बीच, इजरायल ने खान यूनिस शहर सहित दक्षिणी गजा पट्टी पर बमबारी जारी रखी। इसे नागरिकों ने आंशिक रूप से खाली कर दिया है। मानवीय सहायता को प्रवेश की अनुमति देने के लिए मिस्र के साथ लगी दक्षिणी सीमा पर राफा में कुछ घंटों के लिए युद्धविराम किया गया था। संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष-यूनिसेफ ने कहा है कि गाजा में कहीं भी कोई सुरक्षित क्षेत्र नहीं बचा है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
इजराइल ने कहा है कि उसकी वायुसेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया। ये हमले उत्तरी सीमा पार से पहले किए गए हमलों के जवाब में किये गये हैं। इजराइल रक्षा बल के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि हथियार गोदाम वाले आतंकी बुनियादी ढांचों, ठिकानों और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया।
गाजा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संघर्ष की शुरुआत से अब तक 15 हजार 800 से अधिक लोग मारे गए हैं। पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बारे में ब्रिटेन ने कहा है कि उसका रक्षा मंत्रालय पूर्वी भूमध्य सागर पर निगरानी उड़ानें संचालित करेगा, जिसमें इजराइल और गाजा के हवाई क्षेत्र में संचालन भी शामिल है। सरकार ने कहा कि विमानों में हथियार नहीं होंगे और इनकी युद्ध में कोई भूमिका नहीं होगी। इसका काम केवल बंधकों का पता लगाकर उन्हें बचाने के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी देना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment