आंध्र प्रदेश और ओडिशा चक्रवात मोन्था से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके काकीनाडा के पास मछलीपत्तनम और कलिंगपत्तनम के बीच आंध्र के तट से टकराने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश पाँच ज़िले – काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, कोनासीमा, एलुरु और पश्चिमी गोदावरी आपातकालीन उपायों के साथ पूरी तरह तैयार हैं। इनमें संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों की सुरक्षित निकासी, स्कूल बंद करना और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह शामिल है। काकीनाडा में, अधिकारियों ने होप द्वीप से लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुँचाना शुरू कर दिया है। मूसलाधार वर्षा की आशंका के कारण 27 से 31 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
ओडिशा में, आठ ज़िलों को रेड ज़ोन घोषित किया गया है। इन ज़िलों में मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़, गजपति, गंजम, कंधमाल और कालाहांडी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कल और बुधवार को बहुत तेज बारिश की संभावना है।
राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा का ग्रैंड फिनाले और पुरस्कार वितरण समारोह… Read More
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात… Read More
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) ने… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 के अवसर… Read More
भारत के ऊर्जा क्षेत्र ने दो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो स्वच्छ, सुरक्षित और… Read More
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी ने म्यूचुअल फंड शुल्क संरचना में व्यापक बदलाव का… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment